उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गोमती नगर में संपन्न, संगठन का विस्तार

कई जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा, व्यापारियों से निर्भीक होकर कारोबार करने की अपील

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक अहम बैठक रविवार को गोमती नगर, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया और विभिन्न जिलों व प्रकोष्ठों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक में मनन कुमार को जिला अध्यक्ष रायबरेली, सोमपाल यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीतापुर, योगेश यादव को उपाध्यक्ष सीतापुर, सागर कुमार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनऊ, विश्वास अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लखनऊ, ऋषभ पटेल को जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लखनऊ, विनय साहू को जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ, मोनू कुमार को महासचिव युवा प्रकोष्ठ, सलीम खान को संयुक्त मंत्री युवा प्रकोष्ठ, रिया वर्मा को संरक्षक, सविता वर्मा को महिला प्रकोष्ठ इकाई अध्यक्ष आलमबाग, उजमा को महिला प्रकोष्ठ इकाई अध्यक्ष ठाकुरगंज, ज्योति कुमारी को महिला प्रकोष्ठ इकाई अध्यक्ष नीलमथा, तथा मानसी चक्रवर्ती, राम ललित और हर्ष द्विवेदी को फैजुल्लागंज संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, महासचिव प्राची पांडे, जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, श्रीकांत पांडे, अमित निगम, जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी, रुचि सिंह, खुशबू केसरवानी, अभिषेक पाल, सीतापुर जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव, नितिन सचान, नमन बाजपेई, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से निर्भीक होकर अपना कारोबार करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!