Mardaani 3 X Review: क्राइम को खत्म करने आईं Rani Mukerji क्या कहानी के साथ कर पाईं न्याय? दर्शकों का आया फैसला

Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी-3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉर्डर 2 (Border 2) के क्रेज के बीच ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी है। मर्दानी के पहले 2 पार्ट्स सफल रहे थे और क्राइम थ्रिलर फिल्म में रानी का एक्शन दर्शकों को बहुत पसंद आया था। ‘मर्दानी-3’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है या नहीं, इस पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है।
रानी मुखर्जी अब गिनी चुनी ही फिल्में करती हैं, लेकिन जब भी वह स्क्रीन पर आती हैं, तो अपने अभिनय का लोहा मनवाती हैं। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के 3 साल बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर सिनेमाघरों में अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मर्दानी-3’ के साथ लौटी हैं।
इस फिल्म में उनका किरदार आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) शिवानी शिवाजी रॉय का है। क्राइम से भरपूर ‘मर्दानी-3’ को रानी मुखर्जी पहले 2 पार्ट्स की तरह पावरफुल बना पाईं या नहीं, दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर अपना फैसला सुना दिया है।
दर्शकों ने ‘मर्दानी-3’ को किया पास या फेल?
यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘मर्दानी-3’ में इस बार ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ और ‘भिखारी माफिया’ की कहानी दिखाई है। मूवी में शिवानी शिवाजी रॉय इसी नेटवर्क को खत्म करती दिखाई दे रही हैं। रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ की तीसरी इंस्टॉल्मेंट भी ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही है और थिएटर से ये फिल्म देखकर निकला हर शख्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। उनकी मूवी को फैंस ने सिंपल और इमोशनली स्ट्रांग कहानी बताया है।
एक यूजर ने लिखा, “मैंने अभी मर्दानी 3 देखी है। इसकी कहानी इंटेंस और काफी कनेक्ट करने वाली है। यह अपनी कोर थीम क्राइम और न्याय को मेंटेन रखती है। प्लॉट सिंपल है, लेकिन इमोशनली स्ट्रांग है और यह आपको एंड तक खुद से जोड़े रखेगी।”
पैसा वसूल मूवी थ्रिलर है-यूजर्स
दूसरे यूजर ने लिखा, “मर्दानी 3! पैसा वसूल मास थ्रिलर फिल्म है। रानी मुखर्जी बॉलीवुड की रियल क्वीन हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “इंटेंस और हार्ड हिटिंग क्राइम ड्रामा फिल्म है। रानी मुखर्जी पावरफुल और निडर लगी हैं। उन्होंने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाया। उनका एक्शन रॉ है, सेकंड हाफ में कहानी पर पकड़ अच्छी है। स्ट्रॉन्ग इमोशनल क्लाइमेक्स है, सीरियस है, प्रभावशाली है और फुल पैसा वसूल है।”
मर्दानी 3 में नजर आए ये सितारे
बॉर्डर 2 (Border 2) के क्रेज के बीच मर्दानी 3 बज बनाने में कामयाब हुई थी, ऐसे में अब रानी की इस फिल्म से एक अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है और निर्देशन की कमान अभिराज मीनावाला ने संभाली है। रानी मुखर्जी के अलावा इस मूवी में जीशु सेनगुप्ता, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोदीवाला, मिखाइल यावलकर भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।



