खेल

U-19 World Cup 2026: 17 साल के अफगानी बल्‍लेबाज का गरजा बल्‍ला, 163 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास

इन दिनों जिम्‍बाब्‍वे में अंडर-19 विश्‍व कप खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अभी सुपर-6 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर-6 के 9वें मैच में अफगानिस्‍तान अंडर-19 टीम के उपकप्‍तान फैसल शिनोजादा (Faisal Shinozada) ने आयरलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ कमाल की बल्‍लेबाजी की।

 टी20 विश्‍व कप 2026 से पहले इन दिनों जिम्‍बाब्‍वे में अंडर-19 विश्‍व कप खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अभी सुपर-6 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर-6 के 9वें मैच में अफगानिस्‍तान अंडर-19 टीम के उपकप्‍तान फैसल शिनोजादा (Faisal Shinozada) ने आयरलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ कमाल की बल्‍लेबाजी की।

फैसल ने मुकाबले में अपना शतक पूरा किया और इसे 150 के पार ले गए। उन्‍होंने 114.79 की उम्‍दा स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 142 गेंदों पर 163 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान अफगानी उपकप्‍तान ने 18 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। ओलिवर रिले ने आखिरकार उनका विकेट चटकाया।

इसके साथ ही फैसल अंडर-19 विश्‍व कप में सर्वाधिक व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने वाले अफगानी बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने करीम जनत के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। करीम ने 5 फरवरी 2016 को फिजी के खिलाफ 132 गेंदों 156 रन जड़ दिए थे। इस दौरान सलामी बल्‍लेबाज ने 12 चौके और 6 छक्‍के लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!