उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद साईं मंदिर पहुंचे पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह

15वें स्थापना भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर साईंनाथ के किए दर्शन

ब्यूरो चीफ – उमरिया: राहुल शीतलानी:
उमरिया/नौरोजाबाद। नौरोजाबाद स्थित साईं मंदिर में आयोजित 15वें स्थापना भंडारा कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री माननीय ज्ञान सिंह ने पहुंचकर साईंनाथ भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व सांसद ज्ञान सिंह ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रणाम किया और आमजन से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी भक्तों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि साईंनाथ भगवान की कृपा से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे।


भंडारा कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तिभाव और धार्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!