राष्ट्रीय

‘पाकिस्तान को कश्मीर की तस्वीर भी नहीं देंगे’ हिंदू सम्मेलन में बोले राष्ट्र संत पुलक सागर

राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने डूंगरपुर के सागवाड़ा में हिंदू सम्मेलन में कहा कि कश्मीर भारत की पहचान है और पाकिस्तान को कभी नहीं मिलेगा। उन्होंने पाकिस्तान की ‘भिखारी मानसिकता’ की आलोचना की और देश की एकता व स्वाभिमान पर जोर दिया। संत ने जातिगत विभाजन, गोहत्या, धर्मांतरण और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान किया ताकि राष्ट्र मजबूत बन सके।

 जब तक भारत में भारत माता के सपूत हैं, तब तक पाकिस्तान कश्मीर मांगता रहेगा, लेकिन कश्मीर देना तो दूर, उसे कश्मीर की तस्वीर तक नहीं दी जाएगी। कश्मीर कोई जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि भारत की तकदीर और पहचान है।

यह बातें डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने कहीं। उन्होंने देश की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव पर जोर देते हुए पाकिस्तान और आंतरिक राजनीति पर भी तीखे विचार रखे।

कश्मीर भारत की पहचान: संत

कहा कि पाकिस्तान हमेशा मांगने की नीति पर चलता रहा है। कभी अमेरिका से हथियार मांगता है, कभी चीन से पैसा और भारत से कश्मीर। उन्होंने इसे भिखारी मानसिकता करार देते हुए कहा कि भारत ने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया।

लालबहादुर शास्त्री और महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए देश के स्वाभिमान और आत्मसम्मान की परंपरा को रेखांकित किया। राजनीतिक दलों और सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को जाति, भाषा, प्रांत और क्षेत्र में बांटने की कोशिशें हो रही हैं।

बंटवारे से एकता भंग हो रही

हिंदू समाज ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, गुर्जर, मीणा जैसे वर्गों में बंट गया है, जिससे एकता कमजोर हो रही है। केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज को बांटना देशहित में नहीं है। गोहत्या, धर्मांतरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध और तिरंगे के अपमान जैसे मुद्दों पर चिंता जताई।

हिंदू राष्ट्र की बात होने के बावजूद इन समस्याओं पर ठोस रोक नहीं लग पा रही है। हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के अपमान को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। हिंदू को अपने अस्तित्व, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक और एकजुट होना होगा, तभी देश मजबूत बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!