महाराष्ट्र

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में संभालेंगी कार्यभार

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दोपहर दो बजे एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें आधिकारिक तौर पर नेता चुना गया। आज ही शाम पांच बजे सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगी।

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हैं। वह इसके लिए शनिवार सुबह-सुबह ही अपने बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंच गई। सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है। आज ही शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने विधानमंडल दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। सुनेत्रा पवार को शाम पांच बजे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

मुंबई के विधान भवन में दोपहर दो बजे एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में एनसीपी के 40 विधायक शामिल रहें। जिसमें सुनेत्रा पवार को आधिकारिक रूप से नेता चुना गया। इसके बाद शाम पांच बजे उन्हें महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी।

सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोक भवन (या राजभवन परिसर) में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र सरकार और महायुति गठबंधन एनसीपी के इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करेगी।

शरद पवार के घर बैठक शुरू

गौरतलब है कि एनसीपी (शरद पवार गुट) इससे पहले दोनों गुटों के विलय का चर्चा कर रही थी। लेकिन, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की घोषणा के बाद इन चर्चाओं पर विराम लगता दिख रहा है।

बारामती में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के निवास गोविंद बाग में पार्टी नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार, युगेंद्र पवार और संदीप क्षीरसागर मौजूत हैं। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

परिवार में कोई समस्या नहीं

जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में भरोसे में लिया गया था, इस पर शरद पवार ने कहा, ‘अगर परिवार पर कोई विपदा आती है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!