
सब तक एक्सप्रेस।
औरैया। औरैया पुलिस कप्तान ने संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश करते हुए यह साबित कर दिया कि वर्दी में ताकत का असली अर्थ संवेदना और सेवा भाव से होता है। पुलिस कप्तान कार्यालय के बाहर एक वृद्ध महिला व्हीलचेयर पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस कप्तान को मिली, उन्होंने किसी औपचारिकता या इंतजार के बिना स्वयं महिला के पास पहुंचकर उसकी बात सुनी।
पुलिस कप्तान ने न सिर्फ वृद्ध महिला का प्रार्थना-पत्र लिया, बल्कि मामले के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उनकी इस पहल से महिला के चेहरे पर राहत और विश्वास साफ नजर आया।
यह घटना केवल औरैया जनपद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है। जब जिम्मेदारी के ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति संवेदना के साथ आमजन की पीड़ा समझता है, तो व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत होता है।
औरैया पुलिस कप्तान का यह कदम यह संदेश देता है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का भी मजबूत स्तंभ है। इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस कप्तान की क्षेत्र में सराहना हो रही है।



