
सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखीमपुर खीरी जनपद के थवरनगंज, कोर्ट रोड निवासी अंजुम रईस को समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अंजुम रईस अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करेंगे तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अंजुम रईस की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और क्रांतिकारी अभिवादन प्रेषित किया।



