क्राइम

मुजफ्फरपुर में मुखिया पति पर जानलेवा हमला, बियर की बोतल से किया वार, दो हिरासत में

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बघनगरी गांव में मुखिया बबीता कुमारी के पति बब्लू मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ। जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हमलावरों ने बियर की बोतल से वार कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से हमलावर भाग निकले। मुखिया ने इसे पूर्व नियोजित हत्या का प्रयास बताया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

 थाना क्षेत्र के बघनगरी गांव में बुधवार देर रात बिषुणपुर बघनगरी पंचायत की मुखिया बबीता कुमारी के पति बब्लू मिश्रा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने बियर की बोतल से वार कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना उस समय हुई जब मुखिया बबीता कुमारी अपने पति के साथ सकरा से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर घर लौट रही थीं।बताया जाता है कि जैसे ही दंपती बघनगरी गांव के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते झड़प बढ़ गई और हमलावरों ने बब्लू मिश्रा पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हमलावर “दोनों को जान से मार दो” जैसी धमकियां दे रहे थे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।घटना के समय हमलावर तीन गाड़ियों से आए थे।

शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग जाग गए और मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से बड़ी वारदात टल गई। घायल बब्लू मिश्रा का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

मुखिया बबीता कुमारी ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित था और हत्या की नीयत से किया गया। उन्होंने तत्काल सकरा थाना को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!