उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

लखनऊ में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की शव के टुकड़े कर ड्रम में रखा, खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी

पूछताछ में खुला मामला, आरोपी हिरासत में

सब तक एक्सप्रेस | लखनऊ
लखनऊ में एक युवक ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया।
मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वे वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक थे और शराब के कारोबार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मानवेंद्र सिंह तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके बेटे ने ही दर्ज कराई थी। पुलिस को पूछताछ के दौरान बेटे के बयान पर शक हुआ, क्योंकि वह बार-बार अपनी बात बदल रहा था।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसने पिता का सिर अलग कर फेंक दिया था और धड़ को भी ठिकाने लगाने की तैयारी में था।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!