उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

होली व रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

राहुल शीतलानी/सब तक एक्सप्रेस।

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना परिसर में होली पर्व एवं रमजान को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार, नगर परिषद अध्यक्ष, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!