उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

चंदिया में पिंजरों में कैद बंदरों को जंगल में छोड़ने के निर्देश

स्थानीय नागरिक की पहल पर कलेक्टर उमरिया ने लिया संज्ञान, नगर परिषद को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

चंदिया/उमरिया।राहुल।शीतलानी
चंदिया नगर में पकड़े गए बंदरों को पिंजरों में बंद कर घंटों तक भूखा-प्यासा रखने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर की गलियों से रोटी की तलाश में आए बंदरों को पकड़कर पिंजरों में भर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बंदरों को एक साथ भूसे की तरह भरकर रखा गया, जिससे वे डरे और सहमे हुए दिखाई दिए।
स्थानीय नागरिक राघव अग्रवाल ने इस स्थिति को देखकर मौके पर पहुंचकर बंदरों को पानी और केले खिलाए। उन्होंने पूरे मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी और जानवरों के साथ मानवीय व्यवहार की मांग की।
मामले की जानकारी मिलते ही उमरिया कलेक्टर ने संज्ञान लिया और नगर परिषद को तत्काल निर्देश दिए कि पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में वन्यजीवों को पकड़ना आवश्यक हो सकता है, लेकिन उनके साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता स्वीकार्य नहीं है।
नगर परिषद की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरती जाएगी।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!