बिजनेस

होली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब आपके शहर में कितने हो गए नए रेट

होली से पहले 1 मार्च को एलपीजी के नए दाम घोषित किए गए हैं। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 31 रुपये तक महंगा हो गया है, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में क्या कोई बदलाव हुआ है? जानते हैं…

HighLights

  1. 1 मार्च से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ।
  2. घरेलू 14 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर।
  3. विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी वृद्धि हुई।

 होली से पहले 1 मार्च को LPG के नए दाम तय कर दिए गए हैं।होली के कुछ दिन पहले ही ग्रहकों को अब कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर 31 रुपये तक महंगा मिलेगा। हालांकि 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ।

आपके शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

कोलकाता में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1875.50 रुपये का हो गया है। पहले यह 1844.50 रुपये का था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1768.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 1740.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये की जगह आज से 1720 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1899.50 रुपये का था।

14 किलो वाले घरेलू LPG का रेट क्या है?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमत दिल्ली में 853 रुपये है। जबकि, पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है। मुंबई में 852.50 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये है।

एटीएफ की कीमतें बढ़ीं

एक मार्च 2026 से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। यानी आज से पहले 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपये थी। अब उसके के लिए 96,638.14 रुपये चुकाने होंगे। अब एक किलो लीटर एटीएफ का दाम मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये, कोलकाता में 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये और चेन्नई में 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!