मनोरंजन

Aspirants Season 3 Release Date: नई चुनौतियों के साथ लौट रहे UPSC के महारथी, कब और कहां आ रहा ‘अस्पिरेंट्स 3’?

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ का तीसरा सीजन (Aspirants Season 3 Release Date) कब आ रहा है, इसकी तारीख का पता चल गया है। सीरीज के पोस्टर से मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज किया है।

टीवीएफ की हिट वेब सीरीज में शुमार एस्पिरेंट्स का नया सीजन नई चुनौतियों के साथ लौट रहा है। दो सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स नया सीजन लेकर आए हैं जिसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

एस्पिरेंट्स सीजन 3 (Aspirants Season 3) मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है जो तीन साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। होली से पहले मेकर्स ने एक खुशखबरी के साथ फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट

सोमवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में नवीन कस्तूरिया सूट बूट में दिख रहे हैं। वह जिलाधिकारी की भूमिका में हैं। इस पोस्टर में नवीन के साथ सनी हिंदुजा, नमिता दुबे, शिवांकित सिंह, अभिलाष थापलियाल और जतिन गोसवामी जैसे दिख रहे हैं।

कब रिलीज होगी एस्पिरेंट्स सीजन 3?

इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “तैयारी सिर्फ करियर की नहीं, रिश्तों की भी।” इस कैप्शन से साफ है कि इस बार अभिलाष उर्फ नवीन कस्तूरिया की निजी जिंदगी में भी चुनौतियां होंगी। यह वेब सीरीज 13 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो (Aspirants On Prime Video) पर रिलीज होगी।

यूट्यूब पर आया था एस्पिरेंट्स का पहला सीजन

एस्पिरेंट्स टॉप सीरीज में से एक है। इसका पहला सीजन पहले यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था लेकिन अब यह ओटीटी पर मौजूद है। दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही है।

क्या एस्पिरेंट्स की कहानी?

सीरीज की कहानी दिल्ली के रजिंदर नगर में UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और एसके की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज के दोनों सीजंस को इतना पसंद किया गया है कि यह टॉप रेटेड सीरीज में से एक बन गई है। इसे IMDB से 9.1 रेटिंग मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!