Scooty Buying Tips: सावधान! खरीद रहे हैं सेकंड हैंड स्कूटी, तो जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Second Hand Scooty Buying Tips: अगर आप सेकंड हैंड स्कूटी खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
कागजों में गड़बड़ी, चोरी की गाड़ी, फर्जी RC, इंजन की खराब हालत या एक्सीडेंटल स्कूटी जैसी समस्याएं बाद में भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सेकंड हैंड स्कूटी खरीदते समय पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको कानूनी झंझट और आर्थिक नुकसान से बचा सकती है। अगर आप भी पुरानी स्कूटी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन जरूरी बातों को जरूर जान लें।
स्कूटी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) असली है या नहीं, इसे अच्छी तरह से जांचें। साथ ही, इंश्योरेंस पॉलिसी वैध होनी चाहिए, इसका एक्सपायरी डेट देखें। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) भी जांचना जरूरी है ताकि स्कूटी पर्यावरण नियमों का पालन करती हो। इसके अलावा, स्कूटी के चेसिस नंबर और इंजन नंबर को RC में दर्ज नंबरों से मिलाएं ताकि गाड़ी चोरी न हो।

स्कूटी बेचने वाला व्यक्ति असली मालिक है या नहीं, इसे पहचान पत्र के साथ मिलान करें। यदि गाड़ी किसी फाइनेंस कंपनी के तहत ली गई है तो विक्रेता से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जरूर मांगें ताकि भविष्य में कानूनी समस्या न हो।

स्कूटी का इंजन सुचारू रूप से चलना चाहिए, उसकी आवाज स्मूद होनी चाहिए। ब्रेक, क्लच और सस्पेंशन की स्थिति ठीक होनी चाहिए। टायर की घिसावट को देखकर तय करें कि टायर कितने पुराने हैं। स्कूटी पर किसी भी तरह के एक्सीडेंट या वेल्डिंग के निशान देखें क्योंकि इससे गाड़ी की मजबूती प्रभावित हो सकती है।

अगर संभव हो तो स्कूटी का सर्विस रिकॉर्ड जरूर देखें। इससे पता चलता है कि गाड़ी का रखरखाव ठीक से हुआ है या नहीं। नियमित सर्विस से स्कूटी की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों बेहतर रहती है।

किसी भी डील को फाइनल करने से पहले स्कूटी की टेस्ट राइड अवश्य करें। इससे आपको गाड़ी की चलने की हालत, ब्रेकिंग सिस्टम, और सस्पेंशन की सही जानकारी मिलेगी। टेस्ट राइड से ही पता चलता है कि गाड़ी में कोई छुपा हुआ नुकसान तो नहीं।



