बिजनेस

CEO के इस्तीफे के बाद IndiGo के शेयरों में तेजी, कहां तक जा सकता है भाव? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिए टारगेट

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में 3% की तेजी देखी गई। ब्रोकरेज फर्मों, जैसे एचएसबीसी और जेफरीज, ने ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। एचएसबीसी ने ₹5,860 का लक्ष्य मूल्य दिया है। इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया गया है और इससे कंपनी की रणनीतिक दिशा में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है, बल्कि परिचालन दक्षता पर ध्यान जारी रहेगा।

HighLights

  1. सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे से इंडिगो के शेयरों में तेजी।
  2. ब्रोकरेज फर्मों ने ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी।
  3. एचएसबीसी ने इंडिगो के लिए ₹5,860 का टारगेट दिया।

 भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo Share Price) के शेयरों में 11 मार्च को अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 3 फीसदी तक चढ़ गए। दरअसल, इंटरग्लोबल एविशन (इंडिगो) के शेयरों में यह तेजी कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफा देने के बाद आई है। इस घटनाक्रम के बाद ब्रोकरेज फर्म ने शेयरों पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है।

इंडिगो के शेयर 4366 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 4512 रुपये का हाई लगा दिया। हालांकि, बिकवाली के चलते अब 4408 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट प्राइस

एचएसबीसी और जेफरीज सहित ब्रोकरेज फर्मों ने इंडिगो में लीडरशिप चेंज के बाद भी स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है, जो यह दर्शाता है कि उन्हें एयरलाइन में किसी भी रणनीतिक बदलाव की उम्मीद नहीं है।

HSBC ने इंडिगो के शेयरों पर 5,860 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ बाय कॉल दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है और इस बदलाव से कंपनी की रणनीतिक दिशा में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फर्म को उम्मीद है कि एयरलाइन ऑपरेशनल एफिसिएंसी में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।

वहींजेफ्रीज ने भी इंडिगो के शेयरों पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए प्रति शेयर 6,140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि एल्बर्स ने इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के विस्तार और वाइड-बॉडी विमान योजनाओं की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!