मनोरंजन

हर तरफ Dhurandhar 2 का खौफ! Toxic के बाद अब मृणाल ठाकुर की फिल्म की टली रिलीज

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के कारण कई फिल्मों की रिलीज डेट बदली है। यश की ‘टॉक्सिक’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ के बाद अब अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत ‘डकैत’ की रिलीज भी टाल दी गई है। यह एक्शन रोमांटिक फिल्म पहले 19 मार्च को आने वाली थी।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से कई बड़ी फिल्मों ने अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। पहले यश की टॉक्सिक के साथ इसका क्लैश होने वाला था लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। धुरंधर के क्रेज को देखते हुए प्रोजेक्ट हेल मैरी ने भी भारत में इसकी रिलीज आगे बढ़ाई।

अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। खबर है कि एक्टर अदिवी शेष अभिनीत फिल्म डकैत (Dacoit) की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। पहले ये मूवी 19 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी।

अब कब रिलीज होगी डकैत?

मेकर्स ने खुद ये घोषणा की है कि डकैत को अब कुछ हफ्ते बाद रिलीज किया जाएगा। अदिवी और मृणाल ठाकुर स्टारर ये एक्शन रोमांटिक फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

डकैत: अ लव स्टोरी, सिनेमैटोग्राफर शेनेल देव का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। इस फिल्म की कहानी आदिवी शेष ने ही लिखी है। मूवी में रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे गुस्सैल कैदी की है जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसे धोखा दिया है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आपको समझ आएगा कि दोनों किरदारों के बीच क्या गलत हुआ और ये दरार कहां से पैदा हुई।

Dacoit (1)

बता दें कि पहले इस फिल्म में श्रुति हासन को कास्ट किया जाना था लेकिन क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से बाद में वो इससे अलग हो गईं। इसके बाद मृणाल ठाकुर की डकैत में एंट्री हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!