उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयरीवा

पाली में ई-रिक्शा चालक की हार्ट अटैक से मौत, बाजार में मची सनसनी

राहुल शीतलानी, ब्यूरो चीफ उमरिया | सब तक एक्सप्रेस।
उमरिया जिले के पाली नगर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ई-रिक्शा चलाते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय रवि विश्वकर्मा दोपहर के समय पाली के सिंध रेडियो के पास ई-रिक्शा चला रहा था, तभी उसे अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा।
काफी देर तक युवक के नहीं उठने पर आसपास मौजूद राहगीरों और व्यापारियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पाली थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को बचाने के लिए सीपीआर देकर काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए सनसनी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रवि विश्वकर्मा है और वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!