खेल

IPL 2026 से पहले इन 5 बड़े स्टार्स की चोट ने बढ़ाई टेंशन, पूरे सीजन बेंच पर बैठने की नौबत!

आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है, लेकिन कई टीमों के लिए चिंता का विषय यह है कि उनके कई प्रमुख और महंगे खिलाड़ी चोटिल हैं। हर्षित राणा, पैट कमिंस, मथीशा पथिराना, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा जैसे सितारे अपनी चोटों के कारण शुरुआती मैचों या पूरे टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं

HighLights

  1. IPL 2026 का 28 मार्च से होने जा रहा आगाज
  2. टूर्नामेंट से पहले कई बड़े खिलाड़ियों की चोट बनीं चिंता का विषय
  3. खिलाड़ियों की चोट ने टीमों की बढ़ाई परेशानी

IPL 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज से पहले कई टीमों के खेमे में सन्नाटा पसरा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीजन शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन कई टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी इस वक्त रिहैब में है।

करोड़ों के दांव, बड़े-बड़े ऑक्शन रिकॉर्ड्स, और मैच पलटने वाले वो 5 स्टार्स… अब शायद पूरे सीजन सिर्फ डग-आउट में बैठकर अपनी टीम को चीयर करते दिखेंगे। किसी की घुटने की सर्जरी हुई है, तो किसी की पीठ ने अंतिम मौके पर दगा दे दिया है। ऐसे में आज जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम, जो इंजरी से जूझ रहे हैं और इस टूर्नामेंट बेंच पर ही बैठे रह सकते हैं।

5 स्टार्स, जो IPL 2026 से पहले हुए इंजर्ड

1. हर्षित राणा (Harshit Rana)

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य हथियार हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण आईपीएल 2026 के बड़े हिस्से से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक, राणा ने फरवरी में घुटने की सर्जरी कराई थी और वो फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए है, लेकिन अभी तक उनकी वापसी की कोई तय तारीख सामने नहीं आई है।

2. पैट कमिंस (Pat Cummins)

सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत बड़ा झटका, पैट कमिंस के रूप में लगा है। पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण ईशान किशन को आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है, जबकि अभिषेक शर्मा उप कप्तान होंगे। ये फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। इसी चोट के कारण कमिंस पिछली एशेज सीरीज के ज्यादातर मैच और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

ऐसे में जब तक कमिंस ठीक नहीं हो जाते तब तक ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उपकप्तान रहेंगे। हालांकि, आईपीएल 2026 के विजेता सनराइजर्स ने यह साफ नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे।

3. मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana)

श्रीलंकाई स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, पथिराना का भी पहले हाफ में खेलना मुश्किल है। वह काफ इंजरी और बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट से परेशान हैं। टी20 विश्वकप में उन्हें चोट लगी थी और वह रिप्लेस हुए थे। पथिराना की वापसी की तारीफ अभी तय नहीं है। ऐसे में 18 करोड़ का यह ‘जूनियर मलिंगा’ शुरुआती मैचों में बेंच गर्म कर सकता है।

4. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)

आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इस चोट की वजह से वह पूरी एशेज सीरीज और टी20 विश्व  कप से बाहर रहे।

उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जब वह ठीक हुए, तब उनकी एड़ी में तकलीफ होने लगी। ऐसा माना जा रहा है कि 2026 में वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल सकेंगे। उन्हें आरसीबी ने 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

5. वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शुरुआती मैच वानिंदु हसरंगा मिस कर सकते हैं। उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट हैं, जिसके चलते वहे टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हुए थे। लखनऊ ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनकी फिटनेस फिलहाल टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!