उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सुप्रीम कोर्ट में UGC नियमों पर आज नहीं हुई सुनवाई

संवैधानिक पीठ की वजह से UGC केस नहीं उठा, स्टे बरकरार

नई दिल्ली, 19 मार्च 2026।
सुप्रीम कोर्ट में UGC के नए 2026 नियमों से जुड़े मामले की आज सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में एक संवैधानिक पीठ की सुनवाई चल रही थी, जिस वजह से यह केस नहीं उठाया गया।
वकीलों के अनुसार, आज इस मामले में कोई बहस या कार्यवाही नहीं हुई और न ही कोई नया आदेश जारी किया गया।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2026 में UGC के “Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026” पर रोक (स्टे) लगा दी थी। कोर्ट ने इन नियमों को पहली नजर में अस्पष्ट माना था।
फिलहाल पुराने 2012 के नियम ही लागू हैं और स्टे अभी भी जारी है। इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!