शिक्षा

Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल आने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

गोवा बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 21 मार्च को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in विजिट कर सकते हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 10 फरवरी को शुरू हुई थी परीक्षा।
  2. जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।

 गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 10 फरवरी से लेकर 27 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, को कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल यानी 21 मार्च को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट www.gbshse.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

इतने छात्र हुए थे शामिल

गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 17,283 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 8,203 और छात्राओं की संख्या 9,080 है।

Goa HSSC Result 2026 date :ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

गोवा बोर्ड की ओर से कल कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पेज पर छात्रों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Goa HSSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में अपनी सुविधा के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!