शिक्षा

IGNOU June 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, आवेदन की लास्ट डेट 10 अप्रैल

इग्नू ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जो 1 जून से शुरू होगी। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इग्नू जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा 1 जून से शुरू होगी।
  2. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, विलंब शुल्क के साथ 24 अप्रैल।
  3. फॉर्म भरते समय परीक्षा मोड और केंद्र सावधानी से चुनें।

 इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी।

एसएमडी कॉलेज और कमला राय महाविद्यालय में संचालित इग्नू विभाग के प्रोफेसरों ने बताया कि परीक्षा के लिए आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के छात्र पेन एंड पेपर तथा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) मोड में परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षा फॉर्म, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल से जुड़े सभी कार्य समार्थ पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरे जा सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को फॉर्म भरते समय परीक्षा मोड, विषय और परीक्षा केंद्र का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा, क्योंकि एक बार फॉर्म जमा होने के बाद इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा का परिणाम देखने के बाद ही जून 2026 के लिए आवेदन करें।

साथ ही प्रैक्टिकल और लैब कोर्स के छात्रों को परीक्षा केंद्र व शेड्यूल की जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने कोर्स की वैधता जांचने की भी सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!