11 साल से अधूरे ओवरब्रिज पर फूटा जनाक्रोश, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
NH-43 के पठारी, अमहा और मोर्चा फाटक पर निर्माण अधूरा, जल्द काम पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी
उमरिया। नेशनल हाईवे-43 पर उमरिया-शहडोल मार्ग स्थित पठारी फाटक, अमहा फाटक और मोर्चा फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज पिछले करीब 11 वर्षों से अधूरे पड़े हैं। लंबे समय से निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन स्थानों पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। समस्या के चलते आम जनता में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। यह ज्ञापन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज के नेतृत्व में और प्रदेश सचिव विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सौंपा गया।
ज्ञापन के दौरान हर्ष सिंह परिहार, अजय सिंह सोमवंशी, गुरदीन चौधरी, अम्बरीश तिवारी, अभय सिंह, श्रेयांश तिवारी, अंबर सिंह, दीप राय, मुकीम खान, विनय तिवारी, भारत नामदेव, मनीष साहू, दिलीप सिंह और शोएब खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।



