ब्रेकिंग न्यूज

27 करोड़ iPhone पर मंडरा रहा हैकिंग का खतरा, हैकर्स से बचने के लिए क्या करें?

शोधकर्ताओं ने एक घातक स्पाइवेयर का खुलासा किया है जो पुराने iOS वर्जन (18.4-18.7) पर चल रहे करोड़ों iPhone को हैक कर सकता है। यह स्पाइवेयर एक लिंक के जरिए निजी डेटा और पासवर्ड चुराता है, इससे लगभग 27 करोड़ iPhone खतरे में हैं।

 सुरक्षा जगत में मचे हड़कंप के बीच हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक बेहद घातक स्पाइवेयर का खुलासा किया है। यह स्पाइवेयर पुराने iOS वर्जन पर चल रहे करोड़ों iPhone को हैक कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने जिस घातक स्पाइवेयर का खुलासा किया है, वह एक लिंक के जरिए आपके फोन से निजी डेटा और पासवर्ड चुरा सकता है। अगर आप भी iPhone यूजर हैं तो चलिए जानते हैं कैसे एक छोटी सी लापरवाही से हैकर्स आपके फोन में सेंध कर सकते हैं।

iPhone को कैसे हैक करता है स्पाइवेयर

दरअसल, स्पाइवेयर एक ‘एक्सप्लॉइट चेन’ है। इसके जरिए हैकर एक साथ करीब 6 सॉफ्टवेयर की कमियों का फायदा उठाकर आपके फोन में घुसते हैं।

क्या है हिट-एंड-रन तकनीक की?

स्पाइवेयर की सबसे डरावनी बात यह है कि ये हिट-एंड-रन तकनीक पर काम करता है। यह कुछ ही सेकंड या मिनटों में आईफोन से डेटा चोरी करके खुद को मिटा देता है ताकि कोई पकड़ न पाए।

कैसे निशाना बनाते हैं हैकर

हैरानी की बात यह है कि यूजर को इसके लिए कुछ डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होती है, बल्कि एक गलत लिंक पर क्लिक करते ही हैकर को आपके फोन का एक्सेस मिल जाता है। इसलिए जरुरी है कि आप किसी भी अनजान लिंक को क्लिक ना करें।

कौन-कौन से iPhone को है खतरा?

शोधकर्ताओं के अनुसार, इससे पुराने वर्जन के आईफोन जो 18.4 से आईओएस 18.7 के बीच के पुराने वर्जन पर चल रहे हैं। इस वर्जन पर चलने वाले दुनिया भर में ऐसे लगभग 27 करोड़ डिवाइस हैं।

हैकर्स आपके फोन से क्या-क्या चुरा सकते हैं?

हैकर्स आपके फोन से टेक्स्ट मैसेज और ब्राउजर हिस्ट्री,लोकेशन हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट्स, हेल्थ डेटा, कैलेंडर और नोट्स को चुरा सकते हैं।

आईफोन को बचाने के लिए क्या करें?

अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो तुरंत आईओएस 26 या उसके बाद के वर्जन पर अपडेट करें। गूगल के अनुसार, आईओएस 26.3 में उन सभी कमियों को दूर कर दिया गया है, जिसके जरिए हैकर्स आईफोन को निशाना बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!