उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

घोरावल सीट से जय प्रकाश पाण्डेय की दावेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

जमीनी पकड़ और जनसंपर्क के दम पर मजबूत दावेदार के रूप में उभरे, क्षेत्र में चर्चा तेज

सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले नेता जय प्रकाश पाण्डेय उर्फ ‘चेयरू पाण्डेय’ चर्चा में हैं। घोरावल विधानसभा सीट से उनकी संभावित दावेदारी ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे जिले में सियासी हलचल बढ़ा दी है।
लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े जय प्रकाश पाण्डेय ने अपने जनसंपर्क और जमीनी पकड़ के बल पर अलग पहचान बनाई है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें घोरावल सीट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। बताया जाता है कि उनकी पकड़ केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सोनभद्र जिले में उनका प्रभाव देखा जाता है।
चेयरू पाण्डेय की छवि एक ऐसे जननेता की है, जो हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने की कोशिश, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और गरीब बेटियों की शादी में सहयोग जैसे कार्यों से उन्होंने लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है।


वर्तमान में वह जिला पंचायत घाघरी से निर्वाचित सदस्य हैं और क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि घोरावल क्षेत्र की जनता अब उन्हें विधायक के रूप में देखने की इच्छा जता रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में जय प्रकाश पाण्डेय को उम्मीदवार बनाती है, तो यह सीट पार्टी के लिए मजबूत साबित हो सकती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में यही चर्चा है कि क्या चेयरू पाण्डेय घोरावल के अगले विधायक..?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!