बांधवगढ़ में “स्कूल चलें हम” अभियान का शुभारंभ, विधायक शिवनारायण सिंह रहे शामिल
छादाकला हाई स्कूल में प्रवेशोत्सव 2026 की शुरुआत, बच्चों को मिली किताबें और बैग

सब तक एक्सप्रेस | ब्यूरो चीफ उमरिया राहुल शीतलानी:
जिला उमरिया के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल छादाकला में “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत प्रवेशोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री शिवनारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक वंदन कर की गई। इसके बाद विधायक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, पाठ्य सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छादाकला के सरपंच श्री दिलदार सिंह, ग्राम पंचायत पठारी के सरपंच श्री गोविन्द (बंटा) महाराज, विद्यालय के शिक्षक-स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया।



