उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा का सागर उमड़ा, भजन-कीर्तन और भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सोनभद्र (सब तक एक्सप्रेस)।
विकासखंड करमा क्षेत्र के ग्राम बेलाही घोरावल स्थित शिवसरोवर के पावन तट पर बने श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर परंपरा के अनुसार अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान श्री राम, माता सीता एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान संतोष पाण्डेय रहे, जबकि पंडित सुदामा दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।


अखंड रामायण पाठ का संगीतमय प्रस्तुतीकरण राकेश पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन में इंदिरा चरण पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर ई. प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी संगठन), संतलाल, बुद्धिराम एवं हरिहर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, रामधुन एवं सुंदरकांड पाठ से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!