उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊशिक्षासोनभद्र

आनन्द फाउंडेशन ने 55 नौनिहालों को बैग, कॉपी और पेन का किया वितरण

अति पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को मिली शिक्षा सामग्री, चेहरों पर लौटी मुस्कान

सब तक एक्सप्रेस | अनपरा, सोनभद्र

अनपरा/सोनभद्र। अति पिछड़े और सुदूर भाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय योगेन्द्रा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शनिवार का दिन खास बन गया, जब आनन्द फाउंडेशन की ओर से 55 छात्र-छात्राओं को बैग, कॉपी, पेन सहित अन्य जरूरी शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।
यह वितरण कार्यक्रम आनन्द फाउंडेशन एवं आनन्द एसोसिएट्स के फाउंडर कुशाग्र मिश्र द्वारा उनके पिता स्वर्गीय आनन्द प्रकाश मिश्रा की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। विद्यालय सत्र के शुरुआत में बच्चों को आवश्यक सामग्री मिलने से उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय द्विवेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आनन्द फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करता रहेगा।

 

इस मौके पर अनपरा तापीय परियोजना के ईसीपी चौरसिया और धर्मेन्द्र यादव ने भी फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। वहीं भाजपा संगठन से जुड़े प्रमोद शुक्ला उर्फ बाबा और आकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम में निशांत सिंह, संकल्प श्रीवास्तव सहित विद्यालय के स्टाफ, शिक्षामित्र और रसोइयां भी उपस्थित रहीं।
इस पहल ने न सिर्फ बच्चों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!