उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

डैम के रास्ते पर गेट लगाने से भड़के ग्रामीण, जल्द खोलने की चेतावनी

संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों लोग धधरौल डैम पहुंचे, सिंचाई विभाग पर मनमानी का आरोप

रिपोर्ट: क्षितिश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस
धधरौल डैम पर बने पुराने रास्ते को बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण डैम स्थल पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वर्ष 1916 से आम लोगों के आवागमन के लिए उपयोग में रहा है, लेकिन हाल ही में विभाग द्वारा यहां गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान संदीप मिश्र ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गेट नहीं खोला गया तो मोर्चा अपने हक के लिए बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ता बंद होने से चुर्क से चेरुई और चतरा से चरका तक के सैकड़ों गांवों के लोगों को पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता गेट को हटाने के लिए मजबूर होंगे।
कार्यक्रम में कर्माव के प्रधान मौर्य जी, राकेश, विजय चौहान, आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, दीपक भारती, बबलू, दिनेश चेरो, पप्पू खरवार, संजय बियार, विजय पनिका, रामअहल खरवार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!