उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपर्यावरणपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

महुआवारी बचाओ अभियान के तहत जनसभा, सम्मानजनक पुनर्वास की उठी मांग

संदीप मिश्रा बोले— आदिवासियों का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अधिकार नहीं मिले तो होगा डीएम कार्यालय का घेराव

सोनभद्र। रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस।
महुआवारी में प्रस्तावित विस्थापन को लेकर चल रहे “महुआवारी बचाओ अभियान” के तहत रविवार को समृद्धी जन कल्याण संस्थान के नेतृत्व में एक जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।
जनसभा को संबोधित करते हुए किसान नवजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि आदिवासियों का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रभावित परिवारों को उनके अधिकारों और पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) नीति के तहत उचित पुनर्वास नहीं दिया गया तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनके हक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और उनकी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि प्रस्तावित पुनर्वास स्थल पर पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने प्रशासन से सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम में समृद्धी जन कल्याण संस्थान की ओर से सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद अहमद, महावीर सिंह, अभिनव राजपूत, के.पी. सोनकर, राजू, वाजिद और विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!