उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्रस्वास्थ्य

सीतापुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीतापुर। ब्यूरो रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस।
सीतापुर में मा. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों के लिए कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सेउता ज्ञान तिवारी, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य (स्नातक क्षेत्र) इं. अवनीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी (आईएएस), जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ प्रवक्ता डायट विपुल सागर की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा परिवार के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वे सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और योजना की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!