उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सफतेहपुरराज्यराष्ट्रीय

फतेहपुर के अर्पित मौर्य का 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में चयन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से जिले में खुशी की लहर, परिजनों और खेल प्रेमियों ने दी बधाई

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य, फतेहपुर | सब तक एक्सप्रेस।

फतेहपुर। जिले के होनहार कबड्डी खिलाड़ी अर्पित मौर्य का चयन 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से फतेहपुर जिले में खुशी का माहौल है। अर्पित नोएडा स्थित जे० डी० स्पोर्ट्स एकेडमी में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अर्पित ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। एकेडमी में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपने खेल कौशल को बेहतर किया। क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल में उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ।

परिजनों और कोच में खुशी

अर्पित के चयन की खबर मिलने के बाद उनके परिजनों, कोच और साथी खिलाड़ियों में उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और जिले के लोगों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

अर्पित की इस सफलता को जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर फतेहपुर और अपनी एकेडमी का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button