उत्तर प्रदेशसोनभद्र

भारत खेलों की महानशक्ति बनेगा : राजकुमार

रिहंदनगर, संवाददाता।
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन भारतीय खेल संस्कृति का प्रतीक है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि खेलों को हम अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे और प्रत्येक दिन एक घंटा खेल के मैदान में देंगे। उन्होंने कहा कि जब हर बच्चा खेलों में हिस्सा लेगा और परिवार अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करेगा, तभी भारत वास्तविक अर्थों में खेल महाशक्ति बनेगा।

उन्होंने डीएवी के पूर्व छात्र नीरज चोपड़ा, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि कठिन परिस्थितियों से जूझना भी सिखाते हैं।

 

कार्यक्रम में खो-खो, वॉलीबॉल, स्किपिंग, टैग ऑफ वार और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खो-खो प्रतियोगिता का निर्देशन अलिशा सिंह ने किया, जबकि वॉलीबॉल में अरुण कुमार सिंह, टैग ऑफ वार में नीरज गुप्ता व सर्वेश श्रीवास्तव, और कबड्डी में मनोज पांडे व मनीष विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही। स्किपिंग प्रतियोगिता में शगुफ्ता शबनम ने सक्रिय योगदान दिया।

इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदन – दयानंद, अरविंद, विवेकानंद और श्रद्धानंद – ने पूरे उत्साह से भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन “एक घंटा खेल के मैदान में” अवश्य देंगे।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, समता सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रंजना सिंह, ज्योत्स्ना यादव, सोनी कुमारी और बबिता कनौजिया सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

✍️ सब तक एक्सप्रेस


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!