अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

तांडव सेना ने परमहंस रामचंद्रदास को भारत रत्न देने की उठाई मांग, पांच सूत्रीय प्रस्ताव रखा

सब तक एक्सप्रेस

अयोध्या। तांडव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगबीर सिंह परमार के नेतृत्व में गुरुवार को संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भव्य श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला का दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ माना।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जिन संगठनों और राम भक्तों ने योगदान दिया है, वे सभी साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि पीएम मोदी ने न केवल मंदिर निर्माण में बाधाओं को दूर किया बल्कि धारा 370 को समाप्त कर और ऑपरेशन सिंदूर चलाकर देशवासियों का गौरव बढ़ाया है।

तांडव सेना की पांच सूत्रीय मांगें

  1. श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की राह में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए।
  2. सनातन बोर्ड की स्थापना कर सनातन संस्कृति की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
  3. गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।
  4. जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए।
  5. श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्रदास महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

इससे पहले संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य नारायण मिश्रा, राष्ट्रीय प्रचारक ईश्वर चंद्र कौशल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्या साध, महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया साध, पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, किशन शैनी, जिलाध्यक्ष रजत पांडेय, महिला शक्ति जिलाध्यक्ष रंजू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप दूबे, जिला महामंत्री मुकेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!