पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, सामान्य प्रसव से तीन बच्चों का सुरक्षित जन्म
शुक्रवार भोर 4 बजे शिवद्वार निवासी नीलू ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉ. अनुपमा मौर्य एवं मेडिकल टीम की निगरानी में संपन्न हुआ प्रसव

रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सोनभद्र | सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र। जिले के छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक साथ तीन बच्चों के सुरक्षित जन्म की उपलब्धि सामने आई है। शुक्रवार की भोर करीब 4 बजे शिवद्वार (घोरावल) निवासी नीलू का सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) कराया गया, जिसमें उन्होंने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।
इस सफल प्रसव को वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य (MBBS, DGO) एवं मेडिकल टीम की कुशल निगरानी में संपन्न कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान चिकित्सकीय टीम मौजूद रही और सुरक्षित प्रसव कराया गया।
एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है। पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन ने इसे अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षित मातृत्व सेवाओं के लिए अस्पताल सदैव तत्पर है।




