उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सलखनऊसोनभद्र

सोनभद्र: घोरावल विधानसभा में खाद किल्लत पर सपा युवा नेता विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों का प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट — सतीश पाण्डेय
सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शनिवार को बड़ा प्रदर्शन किया। शाहगंज स्थित सरकारी खाद दुकान पर सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की भारी कमी के कारण उनकी फसलें खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि खाद लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, फिर भी अधिकांश किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान विवेक सिंह पटेल ने कहा कि यह सरकार किसानों की मूलभूत जरूरतों तक को पूरा करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते खाद की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में शामिल किसानों और स्थानीय नेताओं ने एक स्वर में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनकी मेहनत से बोई गई फसलें बर्बाद हो जाएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!