उमरियाटॉप न्यूजपर्यावरणबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

उमरिया: भालू के हमले में महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

उमरिया ब्यूरो चीफ — राहुल शीतलानी, सब तक एक्सप्रेस।

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत डंडियां-रेउसा गांव में भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान जमुनिया यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने दैनिक कार्य में व्यस्त थी, तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया। उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।

टाइगर रिजर्व के एसडीओ  ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत अब सामान्य है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिस कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!