टॉप न्यूजदिल्लीधार्मिकबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में की छठ पूजा, देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

सब तक एक्सप्रेस संवाददाता, नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

राष्ट्रपति ने छठी मैया से देशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का प्रतीक है, जो जन-जन को एकता और सामूहिकता के सूत्र में बाँधता है।

राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित इस आयोजन में कर्मचारियों और उनके परिवारजन भी शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!