उत्तर प्रदेशखेलटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यलखनऊ

जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड में उत्कर्ष ने मारी बाजी, डायट फतेहपुर में प्रतियोगिता संपन्न

संवाददाता – बृजेन्द्र मौर्य, फतेहपुर
सब तक एक्सप्रेस

फतेहपुर, 1 नवम्बर 2025।
डायट फतेहपुर में आज जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कंपोजिट विद्यालय घूरीबुजुर्ग, हसवा के विद्यार्थी उत्कर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का संचालन प्राचार्या श्रीमती आरती गुप्ता के निर्देशन में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों में गणितीय प्रतिभा, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करना था।

जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। परिणामों में उत्कर्ष (प्रथम), काजल (द्वितीय), अभय कुमार (तृतीय), प्रिया (चतुर्थ) और प्रेमशंकर (पंचम) स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 138 चयनित विद्यार्थियों में से 130 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

साथ ही टी.एल.एम. गणित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें ज्ञानेंद्र कुमार (प्रथम), हिमांशु सिंह (द्वितीय) तथा सतीश कुमार सिंह और शुभांगी पाण्डेय (संयुक्त तृतीय) स्थान पर रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!