उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरबिहारबिहार चुनावब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसीतापुरसोनभद्र

बिहार चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 67.14% मतदान, मतदाताओं ने फिर रचा इतिहास

सब तक एक्सप्रेस – विशेष रिपोर्ट , शैलेन्द्र यादव।

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान रिकॉर्ड उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया। मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अभूतपूर्व जागरूकता दिखाते हुए 67.14% मतदान दर्ज कराया, जो चुनाव आयोग के अनुसार अब तक के चुनावी इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में विशेष उत्साह नजर आया। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर हुआ मतदान बिहार में राजनीतिक परिवर्तन और जनभागीदारी की नई दिशा को दर्शाता है। वहीं चुनाव आयोग ने मतदाताओं के उत्साह और शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

आखिरी चरण के बाद अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिक गई हैं, जो बिहार की सत्ता की नई तस्वीर तय करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!