उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, नौरोजाबाद गोलीकांड मामले में जमानत पर आया था बाहर

उमरिया ब्यूरो चीफ – राहुल शीतलानी

उमरिया। पाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम नए हाईवे पर स्थित सूखा चौराहा के पास इलाके में गश्त कर रही थी, तभी एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक हड़बड़ाया, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी में युवक के पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही युवक का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार युवक की पहचान राज सिंह उर्फ़ बाबू छपरी, पिता स्व. संतोष सिंह, निवासी वार्ड क्रमांक 2, कचोरा मोहल्ला, पाली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बाबू छपरी हाल ही में 8 नवंबर को जमानत पर बाहर आया था। वह सितंबर माह में नौरोजाबाद गोलीकांड मामले में जेल में बंद था।

पाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती देखने को मिली है।

ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!