उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

उमरिया ब्रेकिंग: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 45 वर्षीय महिला की मौत, दो ने कूदकर बचाई जान

ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी, सब तक एक्सप्रेस

उमरिया। इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बेल्दी में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गेहूं की बुवाई के लिए कल्टीवेटर लगाकर खेत की ओर जा रहा था। वाहन में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर मेढ़ पार कर रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर कल्टीवेटर सहित पलट गया। हादसे में एक महिला ट्रैक्टर के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!