उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरराज्यलखनऊसोनभद्र

सीता–राम विवाह पंचमी पर भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

“अवध नगरिया से अइले बरतिया हे सुहावन लागे…” पर मंत्रमुग्ध हुआ माहौल

वरिष्ठ संवाददाता,राम अनुज धर द्विवेदी, तक एक्सप्रेस न्यूज।

सोनभद्र। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर मनाई जाने वाली विवाह पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार की देर शाम राबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी रही।

भजन संध्या की शुरुआत सुप्रसिद्ध भजन गायक भईया लाल पाठक के प्रस्तुत भक्ति गीत “अवध नगरिया से अइले बरतिया हे सुहावन लागे…” से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। वहीं मंगला पाठक ने मिथिला संस्कृति से जुड़े भजन “हेरी सखी मंगल गाओ रे…” सहित कई भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

संगत में हारमोनियम पर दिलकश भारती, तबले पर राम सजीवन, बैंजो पर प्यारेलाल, तथा ढोलक पर वैभव सिंह ने बेहतरीन ताल संगत कर महफ़िल को और भी खास बना दिया।

भजन संध्या से पूर्व मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने श्री राम–जानकी की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार कर सांध्य आरती संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

पुजारी पाण्डेय ने बताया कि विवाह पंचमी भगवान श्रीराम और माता जानकी के दिव्य विवाह का दिन है। इस तिथि पर भगवान की पूजा–अर्चना करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

भजन संध्या में प्रमुख रूप से डूंगरमल अग्रवाल, दादे चौबे, आत्मा राम पांडेय, शिवपूजन दुबे, अभिषेक पांडेय, सचिन, रमेश वर्मा, देवानंद, शिवेंद्र नाथ पांडेय, सोनू गिरी, मृणाल सिंह, केतन, हिमांशु, प्रखर श्रीवास्तव, अमन, राज सिंह, अभिषेक दुबे, राजीव सिंह, मनीष सिंह, शिवम् शर्मा, लाल बहादुर, अंकित वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!