
विशेष संवाददाता – शैलेन्द्र यादव
सब तक एक्सप्रेस, सीतापुर
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को आर.एम.पी. डिग्री कॉलेज, सीतापुर में एक भव्य जागरूकता परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार ने की, जबकि दिशा क्लस्टर, एनटीईपी एवं कॉलेज के एनएसएस–एनसीसी विभागों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार” रखी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत आर.एम.पी. कॉलेज के प्रभारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्वागत से हुई। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परेड को रवाना किया। परेड में एनएसएस व एनसीसी के कुल 140 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
परेड एवं जागरूकता कार्यक्रम का संयोजन
- एसो. प्रो. विजय प्रकाश, प्रभारी एनएसएस
- प्रो. पवन कुमार यादव, प्रभारी एनसीसी
के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. मनोज कुमार देशमणि ने उपस्थित विद्यार्थियों को एड्स के कारण, संक्रमण के तरीके और बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन दिशा क्लस्टर टीम के पुष्कर सिंह (CPM), अंबरीश दुबे (CSO), सौरभ श्रीवास्तव (DMDO) तथा टीबी–एचआईवी कोऑर्डिनेटर रमेश चंद्र मौर्या द्वारा किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न स्वास्थ्य विभागों और टीबी-एचआईवी यूनिट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें—
दीपू चम्याल (CPO), आशीष दीक्षित (PPM समन्वयक), उदय प्रताप (ICTC काउंसलर), बिन्नी मिश्रा (PPTCT काउंसलर), राजीव (लैब टेक्नीशियन), शोभित शुक्ला (STI काउंसलर), वंदना (ICTC काउंसलर), पवन पाल, राखी, राकेश मौर्या समेत कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
लक्षित हस्तक्षेप नारी जागरण सेवा समिति से सचिन त्रिपाठी, गौरव तथा अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति सजग करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना रहा, जिसे बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ पूरा किया गया।



