संपूर्ण समाधान दिवस में DM एक्शन मोड में, 27 शिकायतें मौके पर निस्तारित

संवाददाता – बृजेन्द्र मौर्य, फतेहपुर
फतेहपुर। सदर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की निगरानी की और अधिकारियों को तेज व पारदर्शी कार्यवाही के निर्देश दिए।
कुल 128 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 27 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंपे गए और समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए।
- श्रम विभाग ने 6 मामलों का निस्तारण किया।
- जिला पूर्ति विभाग ने 10 राशन कार्ड/यूनिट बढ़ाए।
- आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग ने 110 मरीजों को दवाएं दीं,
- होम्योपैथिक विभाग ने 70 मरीजों को दवा उपलब्ध कराई।
- बिजली विभाग ने बिल संशोधन और स्मार्ट मीटर से जुड़ी 6 समस्याएं सुनीं।
महिला कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बाल सेवा योजना की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए—
“शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।”
राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मनरेगा, सिंचाई, नलकूप और समाज कल्याण विभाग सहित सभी अधिकारियों की मौजूदगी रही।
प्रशासन का जोर रहा कि जनता को बिना देरी राहत मिले और समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए।



