
सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने नितिन नबीन को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल और स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की।
भेंट के अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि नितिन नबीन से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, अनुशासित एवं कर्मठ कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के साथ सशक्त संवाद पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
विनीत शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन का दूरदर्शी नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा प्राप्त होगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और संगठनात्मक दक्षता के बल पर भारतीय जनता पार्टी जनआकांक्षाओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा संगठनात्मक स्तर पर नए आयाम स्थापित करेगी।
सब तक एक्सप्रेस



