उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

उत्तर प्रदेश प्राइवेट वाहन चालक यूनियन का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया

नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, चालकों की समस्याओं और मांगों पर हुई चर्चा

सब तक एक्सप्रेस।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राइवेट वाहन चालक यूनियन का 12वां स्थापना दिवस राजधानी लखनऊ स्थित अपर श्रमयुक्त संस्थान, 23 एपी रोड में गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए वाहन चालकों, पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निजी वाहन चालक समाज की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा वाहन चालकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राइवेट वाहन चालक यूनियन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही यूनियन ने प्रदेश सरकार के समक्ष वाहन चालकों से जुड़ी प्रमुख मांगों को रखा।
यूनियन की प्रमुख मांगों में डीजल की कीमत ₹15 प्रति लीटर तक कम करने, वाहन चालकों के लिए ₹26 लाख तक का दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करने, न्यूनतम ₹10,000 मासिक पेंशन की व्यवस्था करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक सशक्त ड्राइविंग सुरक्षा बोर्ड के गठन की मांग शामिल रही।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, वाहन चालकों के अधिकारों की रक्षा करने और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!