उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

भारत स्काउट और गाइड की तीन दिवसीय जनपदीय रैली का रंगारंग समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ आयोजन का समापन, 42 टीमों को मिला ए ग्रेड

खबर (सब तक एक्सप्रेस)
लखनऊ। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ द्वारा गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। रैली के तीसरे एवं अंतिम दिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, एमएलसी एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री रहे। उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्काउट और गाइड द्वारा प्रस्तुत झांकियों और टेंट पिचिंग का निरीक्षण किया। जिला मुख्य आयुक्त डॉ. जे.पी. मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने स्काउट और गाइड द्वारा बिना बर्तन के तैयार किए गए बाटी-चोखा का स्वाद भी लिया और भीषण ठंड में बच्चों के धैर्य, अनुशासन और मेहनत की प्रशंसा की।
इस अवसर पर 42 टीमों को ए ग्रेड, 8 टीमों को बी ग्रेड तथा 3 टीमों को सी ग्रेड की शील्ड प्रदान की गई। साथ ही निर्णायकों, रोवर्स, रेंजर्स एवं डीओसी गाइड मधु हंसपाल को भी सम्मानित किया गया।
संस्था के संरक्षक एवं रैली संयोजक डॉ. आर.पी. मिश्र ने कहा कि विकसित और आधुनिक भारत के निर्माण में स्काउटिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्य अतिथि के स्काउट-गाइड भावना से ओत-प्रोत दृष्टिकोण की सराहना की।
समापन कार्यक्रम में रैली संयोजक एवं संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. जे.पी. मिश्र, उपाध्यक्ष शर्मिला सिंह, पार्षद राजीव बाजपेई, जिला सचिव अनिल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद्र, प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!