बिजनेस

Aadhaar Mobile Number Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, 75 रुपये में घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली, दिल्ली। आधार कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार में दर्ज मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए हर बार आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधिकारिक आधार एप में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा दी है। इसके माध्यम से पात्र यूजर्स अपने स्मार्टफोन से नया मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस सुविधा के लिए 75 रुपये का शुल्क देना होगा। एंड्रॉयड और आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आधिकारिक आधार एप के जरिए इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

आधार सेवा केंद्र जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

आधार में दर्ज पुराने मोबाइल नंबर को बदलने के इच्छुक लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है। जिन आधार कार्डधारकों के पास पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर का एक्सेस है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आधार सेवा केंद्र जाने और लंबी कतारों में इंतजार करने से राहत मिलेगी।

इस तरह ऑनलाइन अपडेट करें मोबाइल नंबर

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें।
  • एप इंस्टॉल करने के बाद आधार नंबर से लॉगइन करें।
  • एप में उपलब्ध सर्विसेज विकल्प पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • कंटिन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करें।
  • आधार में दर्ज कराने वाला नया मोबाइल नंबर भरें।
  • नए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सत्यापन करें।
  • इसके बाद चेहरे के माध्यम से पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • निर्धारित 75 रुपये का शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट कर दें।

पांच मिनट में पूरी हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

आधार एप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन करने में करीब पांच मिनट का समय लग सकता है। हालांकि, नया नंबर आधार के रिकॉर्ड में अपडेट होने में 15 दिन तक का समय लग सकता है।

इन लोगों को जाना होगा आधार केंद्र

यदि आधार कार्ड में पहले से दर्ज मोबाइल नंबर बंद हो गया है, सिम खो गई है या किसी अन्य कारण से पुराने नंबर का एक्सेस नहीं है, तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ऐसे आधार कार्डधारकों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार अपडेट सेंटर जाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button