जमीन विवाद में दबंगों ने चलाई गोली, पिता–पुत्र गंभीर घायल

सब तक एक्सप्रेस | सीतापुर।
सीतापुर
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर दबंग पक्ष दीवार निर्माण करा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि दबंगों ने विवाद के दौरान गोली चला दी, जिससे पिता-पुत्र दोनों घायल होकर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल है, पुलिस बल तैनात किया गया है।



